IND vs WI: रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में किया ये कारनामा, हासिल की ये उपलब्धि

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में धमाका कर दिया है। हिटमैन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ दिया। इसके कुछ देर बाद 23 रन और जोड़ते ही रोहित ने वनडे क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया।

दरअसल, रोहित शर्मा ने 73 रन अपने खाते में जोड़ते ही वनडे क्रिकेट में अपने 12000 रन पूरे करने का बड़ा कारनामा कर दिया। रोहित वनडे क्रिकेट के इतिहास में 12 हजार रन पूरे करने वाले भारत के तीसरे और दुनिया के 7वें बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने 50 ओवर फॉर्मेट में यह उपलब्धि हासिल की थी।

सचिन तेंदुलकर (भारत) - 18426
विराट कोहली (भारत) - 15080
कुमार संगकारा (श्रीलंका) - 14234
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 13704
सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)  - 13430
महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - 12650
रोहित शर्मा (भारत) - 12000

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में दूसरे सबसे तेज 12000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 282 वनडे पारियों में यह ऐतिहासिक मुकाम छुआ है। इस तरह उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया। सचिन ने 300 पारियों में 12 हजार रन वनडे में जड़े थे। इस मामले में नंबर-1 पर विराट कोहली हैं। कोहली ने 242 पारियों में 12 हजार वनडे रन बनाए थे।

PC- cricinfo.com