Rajasthan: निकाय चुनावों में मिली हार के लिए पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने संगठन और डोटासरा को ठहराया जिम्मेदार

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में निकाय चुनावों में मिली हार के बाद कांग्रेस में एक बार फिर से फूट दिखाई दे रही है। भरतपुर कांग्रेस के कद्दावर नेता विश्वेन्द्र सिंह ने भरतपुर और इससे सटे डीग जिले में निकाय चुनावों की हार के लिए पूरी तरह से संगठन और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को जिम्मेदार ठहराया है। सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखी पोस्ट में साफ कहा कि नगर निकाय में कांग्रेस की हार का कारण दोनों जिलाध्यक्ष हैं और उसके साथ गोविंद सिंह डोटासरा है। उन्होंने ने चहेतों को टिकट बांट दिए और असली कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया।

बता दें कि विश्वेन्द्र सिंह भरतपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य हैं, वे पूर्व में अशोक गहलोत कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं, विधानसभा चुनाव 2023 में डीग-कुम्हेर से चुनाव हार गए थे, उसके बाद से बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। इसके पीछे पारिवारिक विवाद समेत कई कारण बताए जा रहे हैं, लेकिन एक दिन पहले उन्होंने अचानक सोशल मीडिया में ऐसा कुछ लिखा कि कांग्रेस में खलबली मच गई।

सिंह ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि भरतपुर-डीग कांग्रेस का बंटाधार, जिम्मेदार कौन? सिंह ने आगे लिखा कि नगर निकाय में कांग्रेस की हार का एक ही कारण हैं और वो हैं दोनों जिलाध्यक्ष, उन्होंने अपने चहेतों को टिकट बांटे और असली कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दिया, जनता ने सबक सिखा दिया, सिंह यहीं पर नहीं थमे और उन्होंने लिखा कि पहले निकाय चुनावों में जनता को इन लोगों ने कब्र में दफनाया था, लेकिन जनता भी तैयार बैठी है, इस बार चुनाव में जनता इन दोनों जिलाध्यक्षों और इनको बचाने वाले प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का भी वही हाल करने के लिए तैयार है।

pc- amar ujala