Russia: सुनाई दे रही तीसरे विश्वयुद्ध की आहट, रूस ने नाटो देशों को परमाणु हमले की दी चेतावनी
- byShiv
- 01 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। दुनियाभर में अब तीसरे विश्वयुद्ध की आहट सुनाई देने लगी है, जी हां खबरों की माने तो बाल्टिक सागर क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच रूस ने नाटो देशों को परमाणु हमले की चेतावनी दी है। रूस ने क्षेत्रीय देशों को इस आशय का लिखित संदेश कालिनिनग्राद से उसका समुद्री संपर्क काटने की कोशिश के विरोध में भेजा है।
बाल्टिक सागर क्षेत्र का यह रूसी हिस्सा रूस से जमीनी तौर पर नहीं जुड़ा है, यह रूसी भूभाग से करीब 300 किलोमीटर की दूरी पर पोलैंड और लिथुआनिया के मध्य स्थित है। रूस ने अपने संदेश में कहा है कि नाटो देश खतरनाक काम कर रहे हैं। इसके कारण सीधा युद्ध छिड़ सकता है। रूस उन केंद्रों पर सीधे हमले कर सकता है जो कालिनिनग्राद को अस्थिर करने की कोशिश वाले निर्णय ले रहे हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अगर कालिनिग्राद को अलग करने की कोशिश हुई तो अपना क्षेत्र बचाने के लिए रूस परमाणु हथियार सहित अपने सभी हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। वैसे नाटो देशों से घिरे रूस के इस हिस्से में भारी सैन्य तैनाती भी है। वहीं अमेरिका की अगुआई वाले सैन्य संगठन नाटो के महासचिव मार्क रूट ने कहा है कि रूस को उसके संदेश का जवाब दिया जाएगा।
pc- bloomberg.com






