Weather Update: राजस्थान में मौसम हुआ शुष्क, तापमान में हुई बढ़ोतरी, 6 अक्टूबर से बदल सकता हैं मौसम
- byShiv
- 01 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मानसून की विदाई का मौसम चल रहा हैं और इस बीच प्रदेश में मौसम भी बदल रहा है। अगले 2-3 दिनों के दौरान प्रदेश के बाकी हिस्सों से भी मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं, यानी राजस्थान से मानसून की पूरी तरह वापसी का दौर चल रहा है। मानसून के कमजोर पड़ते ही प्रदेश में बारिश की गतिविधियां भी कम होने लगी हैं और अक्टूबर की शुरुआत में मौसम का मिजाज मुख्यतः शुष्क रहने वाला है।
कुछ जगहों पर हुई बारिश
बीते 24 घंटे के दौरान राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जयपुर, टोंक, उदयपुर और बीकानेर जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई, वहीं फलोदी में प्रदेश का सबसे अधिक 38.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, हालांकि बारिश की गतिविधियों में कमी के साथ अब तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।
बदल सकता हैं मौसम
मानसून की विदाई के साथ राजस्थान के मौसम में एक और बदलाव दिखाई देने लगा है। दिन में धूप के कारण गर्मी का असर बना रहेगा, जबकि रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने से कई इलाकों में हल्की ठंडक महसूस हो सकती है, सीकर और शेखावाटी सहित उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में रात और सुबह का मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है। दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में दिन का तापमान अपेक्षाकृत अधिक रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 1 और 2 अक्टूबर को राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 3, 4 और 5 अक्टूबर को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां सीमित रहेंगी।
pc- india tv hindi






