ind A vs sl A: आज से फिर दिखेगा वैभव सूर्यवंशी का जलवा, श्रीलंका के खिलाफ उतरेंगे मैदान पर
- byShiv
- 09 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत की टी20 टीम में जगह पा चुके वैभव सूर्यवंशी आज से आईपीएल 2026 के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे। आज से शुरू होने वाली एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया ए को मेजबान श्रीलंका ए से भिड़ना है। इस मैच के दौरान सभी की निगाहें इस 15 साल के बल्लेबाज पर रहेगी।
सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग में दमदार प्रदर्शन के साथ पिछले दो बार की विश्व कप विजेता भारतीय टी20 टीम में जगह बनाई है। उनके शामिल होने से तीन बार की विजेता टीम और मजबूत हो गई है। अब वह 50 ओवर के प्रारूप में भी अपनी प्रतिभा दिखाने को तैयार हैं, जहां श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के गेंदबाजों के सामने उन्हें रोकने की चुनौती होगी।
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ रवाना होने से पहले यह देखना दिलचस्प होगा कि सूर्यवंशी आईपीएल में आक्रामक बल्लेबाजी से निकलकर श्रीलंका की स्पिन-अनुकूल पिचों पर लंबे प्रारूप की सफेद गेंद क्रिकेट में खुद को किस तरह ढालते है।
PC- thecricketmonthly.com






