INDIA Alliance: राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के घटक दलों को पढ़ाया एकता का पाठ, कहा-बंट गए तो....

इंटरेनट डेस्क। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने सोमवार को नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में एक बड़ी बैठक अयोजित की। यह बैठक करीब ढाई घंटे तक चली, इस दौरान लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने करीब 15 मिनट तक घटक दलों को संबोधित किया। राहुल ने अपनी स्पीच में एकता का बड़ा मंत्र दिया।

क्या बोले राहुल गांधी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, संगठित रहेंगे तो खड़े रहेंगे, बंट गए तो गिरा दिए जाएंगे। उन्होंने गठबंधन के साथियों को आगाह किया कि अगर मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा की चुनौती का सामना करना है, तो आपसी खींचतान बंद कर साथ मिलकर काम करना होगा। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने बैठक में कुछ सहयोगियों के व्यवहार पर निराशा भी जताई। उन्होंने कहा कि वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दों पर उन्हें कुछ साथियों का अपेक्षित समर्थन नहीं मिला। उन्होंने उन पार्टियों पर भी निशाना साधा जो गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद अक्सर कांग्रेस की आलोचना और घेराबंदी करती रहती हैं।

भाजपा को हराना मुश्किल नहीं
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी ने गठबंधन का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा को हराना मुश्किल नहीं है। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों का उदाहरण दिया, जहाँ भाजपा का आंकड़ा 2019 की 303 सीटों से गिरकर 240 पर आ गया था, जबकि कांग्रेस 99 सीटों तक पहुँचने में सफल रही। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी परिसीमन विधेयक के खिलाफ हालिया एकजुटता को याद दिलाते हुए इसी भावना को और मजबूत करने पर जोर दिया।

pc- jansatta.com