India-Bangladesh: भारत सरकार ने बांग्लादेश में बंद किया भारतीय वीजा एप्लिकेशन सेंटर, जाने क्यों लिया गया यह फैसला

इंटरनेट डेस्क। भारत सरकार ने बांग्लादेश में सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाया हैं और राजधानी ढाका स्थित भारतीय वीजा एप्लिकेशन सेंटर बंद कर दिया है। मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सरकार को यह फैसला लेना पड़ा है। ढाका के जमुना फ्यूचर पार्क स्थित आईवीएसी सभी भारतीय वीजा सेवाओं का मुख्य केंद्र है। आईवीएसी ने जारी बयान में कहा कि मौजूदा सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि आईवीएसी जेएफपी ढाका आज दोपहर 2 बजे बंद हो जाएगा।

क्या कहा गया हैं
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आईवीएसी ने कहा कि बुधवार को लेकर निर्धारित सभी आवेदकों की नियुक्तियां बाद की तारीख के लिए पुनर्निर्धारित की जाएंगी। इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेशी राजदूत रियाज हमीदुल्लाह को तलब किया और कुछ चरमपंथी तत्वों द्वारा ढाका में भारतीय मिशन के आसपास सुरक्षा स्थिति को लेकर गहरी चिंता जताई।

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
खबरों की माने तो मंत्रालय ने कहा कि हम अंतरिम सरकार से अपनी राजनयिक जिम्मेदारियों के अनुरूप बांग्लादेश में मिशनों और पोस्टों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपेक्षा करते हैं। यह भी कहा गया कि राजदूत को बांग्लादेश में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को लेकर भारत की गहरी चिंताओं से अवगत कराया गया। यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब एक दिन पहले बांग्लादेश में एक नेता ने भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों सेवन सिस्टर्स को अलग-थलग करने की धमकी दी थी।

pc- msn.com