India-Canada: भारत दौरे पर आ रहे कनाडा के पीएम कार्नी, होगी दोनों देशों में नए दौर की शुरूआत, पीएम मोदी से होगी मुलाकात

इंटरनेट डेस्क। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 26 फरवरी से तीन देशों की यात्रा पर निकल रहे हैं। यह दौरा सात मार्च तक चलेगा। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सबसे पहले वह 26 फरवरी को भारत के दौरे पर आएंगे। इस यात्रा का मकसद इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में कनाडा की पार्टनरशिप को और गहरा बनाना है जो इस दौरे का अहम हिस्सा है। कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री ट्रूडो के शासनकाल में भारत के साथ रिश्ते बिगड़ गए थे। 

मुंबई से होगी शुरूआत
खबरों की माने तो प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के दौरे की शुरूआत मुंबई से होगी। इसके बाद नई दिल्ली आएंगे, दिल्ली में उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात तय है, कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस यात्रा को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा की गई है। जिसमें बताया गया कि दोनों नेता भारत-कनाडा के रिलेशन को नई ऊंचाइयों को पहुंचाने के लिए विस्तार से चर्चा करेंगे। 

इन मुद्दों पर होगी बात
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बैठक में बिज़नेस, एनर्जी, टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कल्चरल सहयोग के साथ-साथ डिफेंस के सेक्टर में नई साझेदारी पर बातचीत होगी। अपने यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मार्क कार्नी कनाडाई बिज़नेस सेक्टर के नेताओं से भी मुलाक़ात करेंगे। इस दौरान इन्वेस्टमेंट के अवसरों की पहचान और दोनों देशों के कंपनियों के बीच नए समझौते की संभावनाओं पर बात होगी।

pc- moneycontrol.com