India-Iran: भारतीय दूतावास ने की एडवाईजरी जारी, ईरान छोड़कर निकल जाएं, कुछ समय के लिए यात्रा टाल देें

इंटरनेट डेस्क। आप भी ईरान जाने की योजना बना रहे हैं या फिर वहा रहे हैं तो भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों को अपनी यात्रा टालने की सलाह दी है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को अपनी ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी ऐसे समय में आई है, जब ईरान और अमेरिका के बीच हमले तेज हो गए हैं और पूरे पश्चिम एशिया में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। एडवाइजरी में तेहरान में पहले से मौजूद भारतीयों से कमर्शियल उड़ानों का इस्तेमाल करके देश छोड़ने को कहा गया है।

भारतीयों से यात्रा टालने की सलाह
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारतीय दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि हाल के दिनों में ईरान में अस्थिरता और संघर्ष का स्तर बढ़ा है। इसमें आगे कहा गया कि जो भारतीय नागरिक किसी भी मकसद से ईरान जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें सुरक्षा हालात बेहतर होने तक अपनी यात्रा टाल देनी चाहिए। जो भारतीय पहले से ही ईरान में हैं, उन्हें उपलब्ध फ्लाइट विकल्पों का इस्तेमाल करके कुछ समय के लिए ईरान से बाहर निकलने पर विचार करना चाहिए।

बचने की दी सलाह
जो भारतीय नागरिक ईरान में रहने का ही फैसला करते हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि वे बहुत ज्यादा सावधानी बरतें, स्थानीय घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रखें और सैन्य गतिविधियों वाले इलाकों खासकर ईरान के दक्षिणी तट के पास के इलाकों में जाने से बचें।

pc- kuluqatar.com