India-US: ट्रंप की पोस्ट के बाद भारत में बवाल, भारत-चीन को बताया नरक जैसी जगह, अमेरिकी दूतावास को देनी पड़ी सफाई
- byShiv
- 24 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को रीपोस्ट किया जिससे भारत में विवाद शुरू हो गया है, मीडिया रिपोटर्स की माने तो पोस्ट में भारत, चीन और कुछ अन्य देशों के नरक जैसी जगहें कहा गया था जिस पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। भारत ने कहा है कि इस तरह की बातें अनुचित और भद्दे किस्म की हैं।

अमेरिका दूतावास ने क्या कहा
खबरों की माने तो भारत में बढ़ते विरोध के बीच अमेरिकी दूतावास ने गुरुवार को इस मामले को संभालने की कोशिश की और कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति भारत को एक महान देश मानते हैं, जिसका नेतृत्व उनके बहुत अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में है। अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा, राष्ट्रपति ने कहा है कि भारत एक महान देश है, जहां के नेता मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं।

क्यों करना पड़ा बचाव
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिकी दूतावास की ओर से यह बयान भारतीय मीडिया के सवालों के जवाब में आया है। सवाल उस विवाद को लेकर पूछे गए थे, जो ट्रंप के रेडियो शो होस्ट माइकल सैवेज की सोशल मीडिया टिप्पणियों को रीपोस्ट करने के बाद पैदा हुआ। सैवेज ने भारत, चीन और कुछ अन्य देशों को नरक जैसी जगहें कहा था। हालांकि, प्रवक्ता ने यह साफ नहीं किया कि ट्रंप ने भारत को महान देश बताने वाली टिप्पणी कब और कहां की थी। ट्रंप ने माइकल सैवेज का बयान शेयर किया, जिसमें लिखा है, यहां अमेरिका में एक बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है और वो फिर एक पूरे परिवार को चीन या भारत या फिर दुनिया के किसी और नरक से ले आता है, इसे समझने के लिए आपको ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है बल्कि अमेरिका में इस वजह से अब तो इंग्लिश भी नहीं बोली जाती।
pc-hrw.org, thenewsminute.com, lawstreet.co




