Indian Team: वैभव सूर्यवंशी चुने गए इंडिया टीम में, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे, एशियन गेम्स में भी खेलेंगे

इंटरनेट डेस्क। टी20 क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। भारतीय टीम को श्रेयस अय्यर के रूप में नया कप्तान मिल गया है। इसके साथ ही भारतीय चयनकर्ताओं ने आज आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के साथ ही एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट टीम में चुना गया है। इसके साथ ही वह भारतीय टीम में जगह बनाने वाले अब तक के सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं।

हालांकि टी20 टीम से कप्तान सूर्यकुमार को हटा दिया गया है। उनसे टीम की कप्तानी तो ले ली गई हैं और उन्हें टीम में जगह भी नहीं मिली हैं। इधर वैभव ने शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का कम उम्र में टीम में चयन होने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैभव को 15 साल, 71 दिन की उम्र में भारतीय टीम में जगह मिली है। शेफाली जब पहली बार टीम में चुनी गई थीं, तब वह 15 साल, 220 दिन की थीं। वहीं, पुरुष क्रिकेट में ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था। सचिन का 16 साल, 194 दिन के थे।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह।