Indresh Upadhyay Wedding: जयपुर में आज शादी के बंधन में बंधेंगे प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय, प्रमुख संत, महंत और नामी हस्तियां हो रही शामिल

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान अपनी भव्यता, अपने राजशाही ठाठ-बाठ और अपने इतिहास के साथ साथ अपनी खूबसूरती लिए फेमस हैं। यहां आकर कई बड़े बड़े लोग शादी विवाह करते है। ऐसे में एक और शादी राजधानी जयपुर में होने जा रही है। जी हां राजस्थान की राजधानी जयपुर के आमेर स्थित ताज होटल में आज एक भव्य और धार्मिक रंगों से सजी शादी होने जा रही है। वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय आज यहां विवाह बंधन में बंधने वाले हैं।

चर्चा में हैं शादी
जानकारी के अनुसार यह शादी सिर्फ एक पारिवारिक आयोजन नहीं, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक जगत में चर्चा का विषय बन गई है, शादी की खासियत यह है कि यह पूरी तरह वैदिक विधि-विधान के अनुसार होने वाली है, साधु-संतों के मंत्रोच्चार के बीच फेरे होंगे और देशभर से प्रमुख संत, महंत और नामी हस्तियां इस समारोह में शामिल होंगी।

कौन हैं दुल्हन?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इंद्रेश उपाध्याय की होने वाली पत्नी का नाम शिप्रा है, जो मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं, शिप्रा के पिता हरियाणा पुलिस में डीएसपी रह चुके हैं और वर्तमान में परिवार अमृतसर में निवास करता है। शिप्रा और उनके परिवार की धार्मिक रुचि को देखते हुए यह रिश्ता तय हुआ, विवाह की आज दोपहर 1 बजे तक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न होगा।

pc- hindustan