IPL 2024: आरआर के रियान पराग के नाम दर्ज हुई ये उपलब्धि, आईपीएल में पहली बार किया ये काम

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल में बुधवार को आरआर और पंजाब किंग्स आमने सामने हुई तो आर आर को हार का सामना करपा पड़ा। लेकिन इस मैच आर आर के एक खिलाड़ी ने बड़ी उवपलब्धि हासिल की। जी हां रियान पराग ने आईपीएल 2024 में 500 रन पूरे कर लिए है। रियान पराग इस मैच में सिर्फ दो रन से अर्धशतक से चूक गए। 

जानकारी के अनुसार अपनी इस पारी की मदद से उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रियान पराग पांचवें अनकैप्ड प्लेयर बन गए हैं, जिन्होंने एक सीजन में 500 से अधिक रन बनाए हैं। रियान पराग ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 48 रन की पारी खेली। 

बता दें की उन्होंने राजस्थान के लिए सर्वाधिक रन बनाए। रियान पराग ने 34 गेंद में 6 चौके की बदौलत 48 रन बनाए। इस पारी की बदौलत उन्होंने जारी सीजन में 500 रन पूरे किए। उन्होंने पहली बार आईपीएल के एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं।

pc- www.espncricinfo.com