IPL 2025: गुजरात टाइटंस में हुई इस दिग्गज की एंट्री, नाम सुनकर ही उड़ जाएंगे सामने वाली टीम के होश

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2025 में कगिसो रबाडा गुजरात टाइटन्स से जुड़ गए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनके खेलने की संभावना है। प्रतिबंधित ड्रग का सेवन करने के कारण साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने तेज गेंदबाज को सस्पेंड कर दिया था। इसके चलते बीच आईपीएल से स्वदेश लौट गए थे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो अब सस्पेंशन पूरा करने के बाद रबाडा आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस के लिए खेलने को उपलब्ध हैं। साउथ अफ्रीका ड्रगरहित खेल संस्थान के एक बयान के अनुसार रबाडा अब मैदान पर उतर सकते हैं। 

रबाडा निलंबन पूरा करके गुजरात टीम से जुड़ चुके हैं। गुजरात का सामना मंगलवार को मुंबई में मुंबई इंडियंस से होगा। 30 वर्ष के रबाडा को जनवरी में एसए20 के दौरान डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे।

PC- india.com