Rajasthan: महापौर और उप महापौर के निर्वाचन का कार्यक्रम हुआ जारी, जाने किस तारीख को होगी वोटिंग

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव पूरे हो चुके हैं और इसके बाद प्रदेश में बोर्ड और चैयरमैन बनने की कवायद शुरू हो चुकी है। बोर्ड गठन को लेकर सियासी हलचल भी देखी जा रही है। हालांकि कई जगहों पर चेयरमैन बन भी चुके है। 

अब नगर निगम जयपुर के आम चुनाव 2026 के बाद  महापौर और उप महापौर के निर्वाचन का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। महापौर पद की निर्वाचन प्रक्रिया आज 18 सितंबर से शुरू होगी। इसी दिन लोक सूचना जारी की जाएगी।

क्या रहेगा कार्यक्रम    
19 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 21 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक होगी। 22 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी और इसके तुरंत बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। महापौर पद के लिए 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा।

pc-