IPL 2025: अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ ये खास रिकॉॅर्ड, यह कारनामा करने वाले बने इकलौते भारतीय
- byShiv
- 20 May, 2025

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2025 के 61वें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने गजब का कारनामा कर दिया। अभिषेक ने मैच में केवल 20 गेंद पर 59 रन की धमाकेदार पारी खेली, अपनी पारी में अभिषेक ने 4 चौके और 6 छक्के लगाने में सफलता हासिल की।
अपनी धमाकेदार पारी के दौरान अभिषेक ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। अभिषेक आईपीएल इतिहास के इकलौते ऐसे भारतीय बल्लेबाज बने हैं जिनके नाम 20 गेंदों से कम में चार अर्द्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
अभिषेक से पहले किसी भी भारतीय ने आईपीएल में ऐसा कारनामा नहीं किया था। अभिषेक शर्मा ने 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16 गेंद पर , 2025 में लखनऊ के खिलाफ 18 गेंद और 19 गेंद (2024 में) और पंजाब किंग्स के खिलाफ 2025 में 19 गेंद पर अर्धशतक जमाने का कमाल करने में सफलता हासिल की थी। इसके अलावा अभिषेक शर्मा साल 2024 से लेकर अबतक आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। 2024 से लेकर अबतक अभिषेक ने आईपीएल में 27 पारी खेली है और कुल 65 छक्के लगा चुके हैं।
pc- espncricinfo.com