IPL 2026: टिम डेविड के खिलाफ खतरे की घंटे, यह काम करते ही लग जाएगा बैन

इंटरनेट डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज टिम डेविड पर आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के चलते मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही डेविड के खाते में 2 डिमेरिट पॉइंट्स भी जुड़ गए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान यह घटना हुई। यह अनुशासनात्मक कार्रवाई तब शुरू की गई जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के डगआउट से टिम डेविड का मिडिल फिंगर दिखाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

आरसीबी के खिलाड़ी टिम डेविड को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.6 के उल्लंघन का दोषी पाया गया, जो ऐसे इशारे का इस्तेमाल करने से संबंधित है जो अश्लील, अपमानजनक या बेइज्जती करने वाला हो। आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया, टिम डेविड पर उनकी मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए उन्हें 2 डिमेरिट पॉइंट्स भी दिए गए हैं।

टिम को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.6 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो ऐसे इशारे का इस्तेमाल करने से संबंधित है जो अश्लील, अपमानजनक या बेइज्जती करने वाला है। टिम डेविड के इस आईपीएल सीजन में कुल 3 डिमेरिट पॉइंट हो गए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही वानखेड़े स्टेडियम में मैच के दौरान अंपायर के निर्देशों का पालन न करने के लिए भी उन पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माने के साथ उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट जुड़ा था। आईपीएल के नियमों के अनुसार अब अगर टिम डेविड को एक और डिमेरिट पॉइंट मिल जाता है तो वह एक मैच के लिए बैन हो जाएंगे।

PC- NDTV.IN