IPL 2026: आरसीबी को बड़ा झटका, दिल्ली के खिलाफ मैच पहले बाहर हुआ टीम का ये खिलाड़ी
- byShiv
- 27 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज रॉयल चौलेंजर्स बेंगलुरु का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। इस मैच के शुरू होने से पहले आरसीबी के लिए बुरी खबर है। जी हां टीम के स्टार ओपनर फिल सॉल्ट अभी भी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जिसके चलते वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में भी नहीं खेल पाएंगे।
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मुकाबले में भी सॉल्ट आरसीबी की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए थे। आरसीबी के मेंटर और बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक ने फिल सॉल्ट को लेकर ताजा जानकारी दी है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से दिनेश कार्तिक ने जानकारी दी कि फिल सॉल्ट फिलहाल चोटिल हैं।
पिछले मैच में सॉल्ट की जगह जैकब बेथेल को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई थी। साल्ट की गैरमौजूदगी में बेथेल को एक और मौका मिलने की संभावना है।
pc- indiatoday.in






