IPL 2026: रोहित शर्मा ने तोड़ा एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, छोड़ा इस मामले में पीछे
- byShiv
- 15 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। मुंबई ने इस मुकाबले में पंजाब से मिले 201 रनों को सफलतापूर्वक चेज किया और इस सीजन की अपनी चौथी जीत दर्ज की। इस मुकाबले का टॉस मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता और पंजाब को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। पंजाब ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 200 रन बनाए और मुंबई को जीत के लिए 201 रनों का लक्ष्य दिया।

पंजाब के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने 4 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में कुल 3 बार एक मैच में 4 विकेट लेने का कारनामा किया है, इसमें से दो बार उन्होंने पंजाब के खिलाफ एक मैच में 4 विकेट झटकने का कारनामा किया।

पंजाब से मिले 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की तरफ से रोहित शर्मा रयान रिकल्टन के साथ इंपैक्ट सब के रूप में ओपनिंग करने आए। उन्होंने इस मैच में 26 गेंदों पर 25 रन बनाए। इस दौरान रोहित ने दो लंबे छक्के जड़े। हालांकि, उन्होंने इस पारी में एक भी चौका नहीं लगाया। यह मुकाबला रोहित शर्मा के आईपीएल करियर का 279वां मैच था। इसके साथ ही उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का महारिकॉर्ड तोड़ दिया है। आईपीएल का 19वां सीजन शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा 278 मैच खेले थे। हालांकि, इस सीजन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला और अब रोहित ने उन्हें सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
pc- thesportstak.com, crictoday.com,






