इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 में संजू सैमसन ने मुंबई के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 33वें लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से शिकस्त दी। एमआई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम पर खेल गए इस मैच में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था।
इसके बाद संजू सैमसन की तूफानी शतकीय पारी के दम पर सीएसके की टीम 20 ओवर्स में 207 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही है। संजू सैमसन 54 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन बनाए। ये उनका इस आईपीएल संस्करण में दूसरा शतक है।
जवाब में मुंबई इंडियंस की पारी 19 ओवर्स में 104 रन पर ढेर हो गई है। ये मुंबई इंडियंस की आईपीएल इतिहास में ये अभी तक की सबसे बड़ी हार है। संजू सैमसन ने अपनी शतकीय पारी के दम पर कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम दर्ज करवाई। उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। दोनों के आठ-आठ शतक हैं। इस मामले में संयुक्त् रिकॉर्ड विराट कोहली और अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज है। दोनों ने टी20 में 9-9 शतक लगाए हैं।
pc- espncricinfo.com






