IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा आईपीएल में 8 साल पुराना रिकॉर्ड, कर दिया ये बड़ा कारनामा
- byShiv
- 25 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल में इस समय वैभव अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में भले ही उनका बल्ला शांत रहा हो, लेकिन उन्होंने मैदान पर फील्डिंग के दौरान एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जो आईपीएल के इतिहास में उनका नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा गया।
इस अहम मैच में मैदान पर उतरे वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से निराशा मिली, लेकिन वैभव ने अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और फील्डिंग के दौरान एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वैभव सूर्यवंशी को इस मुकाबले में मैदान पर फील्डिंग करने का सुनहरा मौका मिल गया। जब मुंबई इंडियंस की टीम राजस्थान रॉयल्स द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो पारी के चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर यह ऐतिहासिक पल देखने को मिला। राजस्थान के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर की गेंद पर मुंबई के बल्लेबाज रेयान रिकल्टन ने मिडविकेट की तरफ एक बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया। वहां मुस्तैद खड़े वैभव सूर्यवंशी ने एक बेहतरीन कैच लपक लिया।
इस कैच को पकड़ते ही वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। वह अब आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में कैच लेने वाले फील्डर बन गए हैं। वैभव ने महज 15 साल 58 दिन की उम्र में यह कारनामा अंजाम दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान का करीब 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मुजीब ने साल 2018 के आईपीएल सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 17 साल 16 दिन की उम्र में कैच पकड़ा था।
PC- news18






