Sports
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी इतिहास रचने के करीब, इतने से रन बनाते ही कर देंगे ये कारनामा
- byShiv
- 28 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज मुल्लनपुर के मैदान पर जब राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होगा। बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने हैदराबाद के खिलाफ महज 36 गेंदों में शतक ठोककर तबाही मचाई हो और इस सीजन में 234.87 के स्ट्राइक रेट से 32 छक्के जड़ चुका हो, उसे रोकना किसी एक गेंदबाज के बस की बात नहीं लग रही।
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में अब तक खेले गए अपने 8 मैचों में 234.87 की स्ट्राइक रेट से 357 रन बना चुके हैं और उनका औसत 44.62 की है। अब तक वैभव के बल्ले से 31 चौके और 32 छक्के आ चुके हैं और ऑरेंज कैप की रेस में वो तीसरे नंबर पर हैं।
वैभव अगर आज पंजाब के खिलाफ 43 रन बना लेते हैं तो वो एक ही सीजन में 230 प्लस के स्ट्राइक रेट से 400 रन बनाने वाले आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज बनकर नया कीर्तिमान रच देंगे।
pc- india tv hindi






