ईरान का अमेरिका पर निशाना, अराघची ने कहा- भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने के लिए गिड़गिड़ा रहा अमेरिका
- byShiv
- 14 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने के लिए गिड़गिड़ा रहा है। अराघची ने कहा कि इसके पहले अमेरिका ने इन आयातों को रोकने के लिए दबाव डाला था। अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह टिप्पणी की है।
अमेरिका पर अराघची का हमला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पोस्ट में अराघची ने लिखा, अमेरिका ने भारत को रूस से तेल का आयात बंद करने के लिए धमकाने में महीनों का बिता दिए। ईरान के साथ दो हफ्ते के युद्ध के बाद वॉइट हाउस अब दुनिया भर के देशों- जिनमें भारत भी शामिल है- रूसी कच्चा तेल खरीदने की भीख मांग रहा है। उन्होंने आगे लिखा, यूरोप को लगा कि ईरान के खिलाफ एक अवैध युद्ध का समर्थन करने से उसे रूस के विरुद्ध अमेरिका का समर्थन मिल जाएगा।
अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने पर दी छूट
अराघची की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब एक दिन पहले ही अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने पर लगा प्रतिबंध अस्थायी रूप से हटाने की जानकारी दी थी। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि वित्त विभाग ने रूसी तेल खरीदने के लिए 30 दिनों की मंजूरी देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा था कि यह मंजूरी केवल उस रूसी तेल के लिए होगी जो पहले से ही समुद्र में मौजूद है। अमेरिका ने कुछ दिन पहले भारत को भी इसी तरह की छूट दी थी।
pc- patrika news






