Iran-US Conflict: इस्लामाबाद में आज हो सकती हैं अमेरिका और ईरान के बीच बात, ईरान का प्रतिनिधि मंडल आने को हुआ...

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध को खत्म करने के लिए शांति वार्ता के लिए कूटनीतिक कोशिशें जारी है।  ईरान ने साफ कहा है कि वह धमकियों के साए में किसी भी तरह की बातचीत नहीं करेगा। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने दोहराया है कि ईरानी बंदरगाहों पर लगी नाकाबंदी तब तक जारी रहेगी, जब तक तेहरान किसी समझौते पर राजी नहीं होता।

इधर इन हालातों और धमकियों के बीच अगली वार्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। फिलहाल अमेरिका ने संकेत दिया है कि उसका प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद के लिए रवाना हो चुका है। जबकि ईरान की ओर से अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल जल्द ही पाकिस्तान पहुंच सकता है, जहां इस संघर्ष को खत्म करने पर चर्चा होगी। व्हाइट हाउस के मुताबिक इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस करेंगे। उनके साथ मिडिल ईस्ट के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेयर्ड कुश्नर भी शामिल हो सकते हैं। ईरान की तरफ से भी कुछ हलचल दिख रही है, लेकिन उसकी भागीदारी शर्तों पर निर्भर बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर कालिबाफ इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर सकते हैं।

pc- thedailybeast.com