Jaspal Rana's death: भारत के दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
- byShiv
- 12 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत के दिग्गज निशानेबाज रहे जसपाल राणा का आज निधन हो गया। उनके अचानक निधन से हर कोई स्तबध है। शुक्रवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। जसपाल राणा 49 साल के थे, पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा निशानेबाजी को अलविदा कहने के बाद अब बतौर कोच उभरती निशानेबाजी प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रहे थे।
जसपाल राणा के निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के मुताबिक जसपाल राणा हाल ही में म्यूनिख से स्वदेश वापस लौट रहे थे। जसपाल राणा आईएसएफ वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने गए भारतीय दल के हाई परफॉर्मेंस कोच थे। इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम के साथ वह म्यूनिख से नई दिल्ली वापस लौट रहे थे।
म्यूनिख से नई दिल्ली की यात्रा के दौरान जसपाल राणा को असहज महसूस हुआ। फ्लाइट के दिल्ली पहुंचने पर जसपाल राणा को असहज महसूस करने की शिकायत के बाद एयरपोर्ट से सीधे साकेत के मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया। मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर जसपाल राणा के उपचार में जुटे थे। जसपाल राणा का शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान निधन हो गया। जसपाल राणा ने वर्ल्ड शूटिंग चैम्पियनशिप और एशियन गेम्स में देश के लिए गोल्ड मेडल जीते थे।
pc- indianexpress.com





