Job Promotion Mantra: चाहते हैं आप भी नौकरी में सफलता तो करें इन खास मंत्रों का जाप, मिलेगी सफलता
- byShiv
- 24 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। नौकरी में सफलता के लिए हर कोई व्यक्ति ख्वाहिश रखता हैं, लेकिन उसको सफलता नहीं मिल पाती है। लेकिन शास्त्रों में ऐसे कई मंत्रों का उल्लेख है जिनका नियमित जाप करने से सफलता के बंद दरवाजे खुलते हैं। इससे आपकी प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होती है। तो जानते हैं इसके बारे में।
कौन से हैं मंत्र
अगर आप करियर में कामयाबी हासिल करना चाहते हैं, तो ’ॐ गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करें, साथ ही ऐसा माना जाता है कि ’ॐ गणपतये नमः का जाप करने से भाग्य के बंद दरवाजे खुलते हैं क्योंकि यह मंत्र भगवान गणेश को समर्पित है, जो परेशानी को दूर करने वाले, शिक्षा और सुख-समृद्धि के देवता माने जाते हैं।
'ॐ ह्रीं नमः' मंत्र का जाप करने से ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ता है. नौकरी में सफलता प्राप्त होती है, यह मंत्र मन को शांत करता है, तनाव को कम करता है, जिससे व्यक्ति का मन प्रसन्न रहता है।
’ॐ क्रीं क्लीं क्लीं क्लीं गं गणपतये वाघश्य वामनाय क्लीं क्लीं क्लीं स्वाहा’ मंत्र का जाप करने से करियर में सफलता और प्रमोशन में आने वाली बाधाओं को दूर करने में सहायता मिलती है।
'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा: मंत्र का जाप करने से सफलता प्राप्त होती है, यह गणेश जी का शक्तिशाली मंत्र है जो परेशानी को दूर करने, मन्नत पूरी करने के लिए काम आता है।
pc- parbhat khabar





