Jokes: एक छात्र होम वर्क नहीं करके लाया तो टीचर ने पूछा कि होम वर्क क्यों नहीं किया? छात्र: लाइट नहीं थी.. पढ़ें आगे
- byvarsha
- 18 Jun, 2026
Joke 1:
टीचर: कल मैं सूरज पर लैक्चर देने जा रही हूं, तुम लोग क्लास मिस मत करना।
पप्पू: लेकिन मैं नहीं आ पाऊंगा मैडम..
टीचर: क्यूं
पप्पू: वो क्या है कि मेरी मम्मी मुझे इतनी दूर नहीं जाने देंगी।
Joke 2:
टीचर: देखो बेटा,जुआ नहीं खेलते।
यह ऐसी आदत है कि यदि इसमें आज जीतोगे तो कल हारोगे,
परसों जीतोगे तो उससे अगले दिन हार जाओगे।
बिगड़ैल स्टूडेंट: बस, मैडम! मैं समझ गया, आगे से मैं एक दिन छोड़कर खेला करूंगा।

Joke 3:
टीटू: सर, लोग हिंदी या इंग्लिश में ही क्यों बोलते हैं। मैथ्स में क्यों नहीं?
टीचर: ज्यादा 3 -5 मत करो , 9 -2 -11 हो जाओ ,
नहीं तो 5 -7 खींच कर दूंगा तो 6 के 36 नजर आएंगे
और 32 के 32 बाहर निकल आएंगे।
टीटू: बस सर…समझ गया, हिंदी इंग्लिश ही ठीक है ,मैथ्स की भाषा तो बड़ी खौफनाक है।
Joke 4:
एक छात्र होम वर्क नहीं करके लाया तो
टीचर ने पूछा कि होम वर्क क्यों नहीं किया ?
छात्र: लाइट नहीं थी
टीचर: मोमबत्ती जला लेते
छात्र: सर,माचिस नहीं थी !
टीचर: माचिस क्यों नहीं थी ?
छात्र: पूजा घर में रखी हुई थी !
टीचर: तो वहां से ले आते !
छात्र: नहाया हुआ नहीं था !
टीचर: नहाया हुआ क्यों नहीं था ?
छात्र: पानी नहीं था !
टीचर: पानी क्यों नहीं था ?
छात्र: सर मोटर नहीं चल रही थी !
टीचर: मोटर क्यों नहीं चल रही थी ?
छात्र: उल्लू के पट्ठे —बताया तो था लाइट नहीं थी !

Joke 5:
शिक्षक: छोटी मधुमक्खी तुम्हे क्या देती है ?
छात्र: शहद !
शिक्षक: काली बकरी?
छात्र: दूध– !
शिक्षक: और मोटी भैंस ?
छात्र: होमवर्क
दे थप्पड़ दे थप्पड़।





