Jokes: टीचर- हमेशा कहो कि मुझे सब पता है, पप्पू- पापा मुझे सब पता है,पापा- बेटा ये 50 रुपए लो और चुप रहना.. पढ़ें आगे
- byvarsha
- 15 Jul, 2026
Joke 1:
टीचर- अरे चिंटू कल तुम्हें जो अंग्रेजी पढ़ाया था उसे सुनाओ
चिंटू- अरे मुझे नहीं आता मैम
टीचर: नहीं आता तो जो आता है वह सुना दो
चिंटू: जाने मेरी जानेमन बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे..
टीचर दे थप्पड़, दे चाटें
चिंटू अब बाहर मुर्गा बना हुआ है
Joke 2:
एक रात अंग्रेजों के फौजी कैंप में
अंग्रेज फौजियों को मच्छर काट रहे थे.
एक फौजी ने सारी लाइट बंद कर दी
तभी रूम में जुगनू आ गया .
अंग्रेज- ओ माय गॉड, इंडिया का मच्छर इतना एडवांस है, साला टॉर्च लेकर ढूंढ रहा है

Joke 3:
बॉयफ्रेंड- बताओ तुम आज मुझसे क्या चाहती हो?
शायद कोई महंगा गिफ्ट चाहिए है न
गर्लफ्रेंड- छी तुम मुझे क्या समझते हो
बॉयफ्रेंड- तो बताओ क्या चाहिए
गर्लफ्रेंड- बस मुझे अपने एटीएम और उसका पिन बता दो
और मुझे कुछ नहीं चाहिए तुमसे
बॉयफ्रेंड सुनकर बेहोश
Joke 4:
टीचर- हमेशा कहो कि मुझे सब पता है.
पप्पू- पापा मुझे सब पता है.
पापा- बेटा ये 50 रुपए लो और चुप रहना.
आंटी तो बस मिलने आती हैं.
पप्पू- मम्मी मुझे सब पता है.
मम्मी- बेटा ये 100 रुपए लो और चुप रहना.
रामु काका तो रूम साफ़ करते हैं बस.
पप्पू (नौकर से)- रामु काका मुझे सब पता है.
रामु काका- सब जान ने के बाद भी
अपने बाप के गले नहीं लगेगा पगले.

Joke 5:
डॉक्टर- अब क्या हाल है?
मरीज- पहले से ज़्यादा ख़राब है.
डॉक्टर- दवाई खाली थी क्या?
मरीज़- नहीं दवाई की शीशी तो
भरी हुई थी.
डॉक्टर- मेरा मतलब दवाई लेली थी?
मरीज़- आप ने दी तो मैंने लेली.
डॉक्टर- बेवकूफ दवाई पिली थी?
मरीज़- नहीं दवाई तो लाल थी.
डॉक्टर- गधे दवाई को पीलिया था?
मरीज- नहीं जी पीलिया तो मुझे था.






