Kangana Ranaut: चिराग पासवान संग रोमांस की खबरों को कंगना ने बताया...अब तक तो बच्चे हो जाते...
- byShiv
- 17 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत आज कल अपने बयानों के कारण चर्चाओं में रहती है। वो जब भी केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ नजर आती हैं, तो उनकी तस्वीरें-वीडियो वायरल हो जाते हैं। दोनों का नाम साथ में जोड़ा जाने लगता है। काफी समय से कंगना और चिराग पासवान के कथित रोमांस की खबरें उड़ती रही हैं।
अब कंगना ने इस पर बात की है और कहा है कि अगर उनके और चिराग पासवान के बीच रोमांस होता, तो अभी तक उनके बच्चे हो गए होते। कंगना ने चिराग पासवान संग रोमांस की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया।
कंगना रनौत और चिराग पासवान जब फिल्मों में थे, तो उन्होंने साथ में फिल्म मिले ना मिले हम में काम किया था। यह साल 2011 की बात है। तब चिराग पासवान एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे थे। हालांकि, फिल्म नहीं चली पर चिराग पासवान के साथ कंगना की जोड़ी पसंद की गई। उसी वक्त से कंगना और चिराग की दोस्ती है।
pc- india today






