Karwa Chauth 2026: आज रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जाने पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
- byShiv
- 29 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। 29 अक्टूबर यानी के आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि हैं और आज करवा चौथ का व्रत भी हैै। चतुर्थी तिथि गुरुवार को रात 10 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। 29 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत किया जायेगा। साथ ही संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत भी किया जायेगा। गुरुवार को रात 12 बजकर 6 मिनट तक परिघ योग रहेगा। इसके अलावा 29 अक्टूबर को दोपहर पहले 11 बजकर 12 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा।
करवा चौथ 2026 पूजा मुहूर्त
चतुर्थी तिथि प्रारंभ - अक्टूबर 29, 2026 को 01.06 ए एम बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त - अक्टूबर 29, 2026 को 10.09 पी एम बजे
करवा चौथ व्रत समय - 06.31 ए एम से 08.17 पी एम
करवा चौथ पूजा मुहूर्त - 05.38 पी एम से 06.56 पी एम
करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय- 08.17 पी एम
करवा चौथ व्रत का महत्व
कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत किया जाता है। इसके बाद रात में चांद देखकर व्रत का पारण किया जाता है। करवा चौथ के इस व्रत को करक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। करवा चौथ के दिन भगवान शिव, मां पार्वती, गणेश जी और स्कंद यानि कार्तिकेय के साथ करवा माता की पूजा की जाती है। इस व्रत को करने से जीवन में पति का साथ हमेशा बना रहता है, सौभाग्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
pc- bharatbuzzlive.com






