kim jong: ऐसे ही थोड़े कहते हैं तानाशाह, एक गलती पर 30 अधिकारियों को एक साथ लटका दिया फांसी पर

इंटरनेट डेस्क। उत्तर कोरिया का नाम आते ही सबसे पहले जो फोटो सामने आती हैं वो हैं तानाशाह किम जोंग उन की। वहां गलती की कोई गुंजाइश नहीं होती। अधिकारी हों या आम नागरिक, तानाशाह के राज में गलती या लापरवाही की सजा मौत होती है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि उत्तर कोरिया में 30 अधिकारियों को एक साथ फांसी की सजा दी गई है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इन अधिकारियों की गलती यह थी की वे सभी बाढ़ की तबाही रोक पाने में विफल रहे थे। हालांकि, उन पर करप्शन के भी चार्ज थे। बाढ़ की तबाही देखर किम जोंग उन इस कदर भड़क उठे कि उन्होंने 30 अधिकारियों को एक साथ एक ही जगह फांसी पर लटका दिया।

न्यूयॉर्क पोस्ट रिपोर्ट की मानें तो तानाशाह किम जोंग ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। हालात देखकर वह क्रोधित हो चुके थे। बाढ़ में 4000 लोगों की मौत से वह इस कदर आहत हुए कि उन्होंने बाढ़ में लापरवाही बरतने के आरोप में 30 अधिकारियों को मौत के घाट उतार दिया।

pc- agenzianova.com