King: शाहरुख खान की किंग में नजर आएंगे बॉलीवुड के 70 प्रतिशत हीरो, विलेन का नाम सुनकर तो आप....
- byShiv
- 05 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। शाहरुख खान एक बार फिर अपनी फिल्म किंग से वापसी करने जा रहे है। फिल्म से जुड़ी कुछ ताजा जानकारी सामने आई है, जिसे सुनने के बाद फैन्स मूवी को लेकर और ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। खबरों की माने तो हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म किंग में नजर आने वाले सौरभ शुक्ला ने हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में कुछ शानदार खुलासे किए। उन्होंने कुछ ऐसी बातें शेयर की, जो चौंकाने वाली है।
सौरभ शुक्ला ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो तो फिल्म किंग का हिस्सा है। साथ ही इसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के 70 प्रतिशत स्टार्स भी नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि ये सभी स्टार्स ए लिस्टर्स हैं। शाहरुख खान की फिल्म किंग में दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभय वर्मा, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, राघव जुयाल, जयदीप अहलावत, रानी मुखर्जी सहित अन्य स्टार्स नजर आएंगे।
रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की फिल्म किंग में अभिषेक बच्चन खूंखार विलेन का रोल प्ले करते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि मूवी के क्लाइमैक्स में दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।
pc- news18






