कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने परिवार के खिलाफ जाकर मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, मंदिर में लिए 7 फेरे, वीडियो वायरल
- byvarsha
- 12 Mar, 2026
2025 के महाकुंभ मेले में कई लोग फेमस और पॉपुलर हुए। इन्हीं पॉपुलर चेहरों में से एक हैं मोनालिसा। कुंभ मेले में अपनी नेचुरल ब्यूटी की वजह से नजर आईं मोनालिसा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहीं। उनकी शोहरत इतनी बढ़ी कि बाद में उन्हें फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला। अब खबर आ रही है कि मोनालिसा ने हाल ही में अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है। उनकी शादी की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है और दावा किया जा रहा है कि उनकी शादी लव जिहाद का मामला है।
परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी
जानकारी के मुताबिक, मोनालिसा ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ फरमान खान से शादी की। बॉयफ्रेंड फरमान खान और मोनालिसा डेढ़ साल तक रिलेशनशिप में थे लेकिन उनके परिवार को शुरू से ही उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। उन्होंने बताया कि इसी वजह से वह शादी के लिए केरल गईं और पुलिस प्रोटेक्शन की रिक्वेस्ट की। शादी से पहले मोनालिसा और फरमान बुधवार, 11 मार्च को तिरुवनंतपुरम के थम्पनूर पुलिस स्टेशन गए थे। वहां मोनालिसा ने पुलिस प्रोटेक्शन की गुहार लगाई और कहा कि उनके पिता उन्हें ज़बरदस्ती घर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि मोनालिसा बालिग हैं और जिससे चाहें शादी कर सकती हैं। मोनालिसा ने बताया कि वह और फरमान खान केरल में फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” की शूटिंग कर रहे थे और वहीं उनकी मुलाकात हुई थी। फरमान ने बताया कि मोनालिसा ने शुरू में उन्हें प्रपोज़ किया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। हालांकि, बाद में उन्हें प्यार हो गया।
मोनालिसा की अचानक शादी ने सभी को चौंका दिया है। उनका परिवार भी दुखी है। डायरेक्टर सनोज मिश्रा, जिन्होंने उन्हें “द मणिपुर डायरी” से फिल्मों में लॉन्च किया था, भी हैरान हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि मोनालिसा लव जिहाद का शिकार हुई हैं। सनोज ने यह भी दावा किया कि मोनालिसा ने प्यार में नहीं बल्कि बहकावे में आकर शादी की है और उनके मैनेजर ने उन्हें साउथ इंडिया में बेच दिया था। मोनालिसा ने फरमान खान से कोर्ट मैरिज की और फिर तिरुवनंतपुरम के अरुमानूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए। एक और वीडियो सामने आया है जिसमें पति फरमान मोनालिसा के गले में मंगलसूत्र बांधते दिख रहे हैं। दूसरे वीडियो में दोनों कोर्ट मैरिज के बाद हाथ में मैरिज सर्टिफिकेट लेकर कोर्ट में खड़े हैं।




