Lionel Messi: अपने आखिरी विदाई मैच में भावुक दिखे मेसी, जीत के साथ ली इंटरनेशल फुटबॉल से विदाई

इंटरनेट डेस्क। महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए अपने 21 साल लंबे इंटरनेशनल करियर का शानदार अंदाज में अंत किया। जानकारी के अनुसार  ब्यूनस आयर्स में मंगलवार (6 अक्टूबर) की रात बेनिन के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अर्जेंटीना ने 3-0 से जीत दर्ज की, मेसी ने भी अपने आखिरी मैच को गोल और दो असिस्ट के साथ यादगार बना दिया।

लियोनेल मेसी ने मुकाबले के 71वें मिनट में पेनल्टी को गोल में तब्दील किया और दो गोल में असिस्ट भी किया। यानी अर्जेंटीना की जर्सी में अपने आखिरी मैच में भी उन्होंने वही किया, जिसके लिए वह पूरी दुनिया में पहचाने जाते हैं - गोल करना और टीम के लिए मौके बनाना।

मेसी इस मैच में कुछ मौके पर भावुक भी हुए, अर्जेंटीना का जब राष्ट्रगान चल रहा था, तो मेसी की आंखों में आंसू थे, वहीं स्टेडियम के लिए रवाना होते समय भी मेसी को आंसू पोंछते देखा गया था।

pc- BBC