India-Russia: यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध समाप्त करवाने के लिए भारत ने भेजा 3 सूत्रीय पीस प्लान, रूक सकती हैं जंग
- byShiv
- 07 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और रूस के बीच अच्छे संबंध हैं, और दोनों देशों के नेता पुतिन और पीएम मोदी के बीच एक अच्छा लगाव भी हैं। ऐसे में अब पीएम मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को रोकने का प्रस्ताव रखा है। जानकारी के अनुसार भारत ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम के लिए तीन-हिस्सों वाली योजना का प्रस्ताव रखा है। भारत इस संघर्ष को खत्म कराने में बड़ी भूमिका निभाना चाहता है, जो अब अपने पांचवें साल में है।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि युद्धविराम के इस प्रस्ताव में एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर और ब्लैक सी से होने वाली कमर्शियल शिपिंग शामिल है। पिछले महीने विदेश मंत्री एस. जयशंकर की कीव यात्रा के दौरान नई दिल्ली ने यूक्रेन को युद्धविराम का प्रस्ताव दिया था। यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा ने पुष्टि की कि कीव को नई दिल्ली से ऐसा प्रस्ताव मिला है। उन्होंने इसे रूस के साथ युद्ध खत्म करने के मकसद से शुरू की गई चार अंतरराष्ट्रीय पहलों में सबसे व्यापक बताया।
यूक्रेन को तुर्किए, मिस्र और अमेरिका से भी संभावित युद्धविराम प्रस्ताव मिले हैं। सिबिहा ने कहा कि कीव युद्धविराम के लिए अलग-अलग तरीकों पर विचार करने को तैयार है, लेकिन किसी भी समझौते में न सिर्फ लड़ाई-झगड़े बल्कि ऊर्जा और बंदरगाह के बुनियादी ढांचे पर हमलों और काला सागर की स्थिति को भी शामिल किया जाना चाहिए।
pc- telanganatoday.com






