Sharadiya Navratri 2026: आप भी करने जा रहे हैं नवरात्रि के व्रत तो इन नियमों का करना होगा पालन
- byShiv
- 07 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। नवरात्रि व्रत की शुरूआत होने जा रही है, व्रत से जुड़े नियमों का विशेष ख्याल रखना बेहद जरुरी है। नवरात्रि के पावन दिन देवी साधना के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में व्रत का पूरा लाभ पाने के लिए आपको कुछ विशेष नियमों का पालन करना बेहद चाहिए। इस बार नवरात्रि व्रत का आरंभ 11 अक्टूबर से हो रहा है। ऐसे में आपको नवरात्रि के दिनों में व्रत के कुछ नियमों का विशेष पालन करने की सख्त जरूरत है। आइए जानते हैं नवरात्रि व्रत के नियम।
1 नवरात्रि व्रत को शुरू करने से पहले मां दुर्गा का आह्वान करते हुए व्रत के संकल्प लें।
2 आपको व्रत कैसे रखना है नवरात्रि के 9 दिनों तक केवल एक समय का भोजन किया जाता है। आप इस व्रत में एक समय फलाहार कर सकते हैं। कई लोग केवल फल ही खा कर यह व्रत करते हैं।
3 इस व्रत में कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, समा के चावल, फल., मेवा, दूध, दही, शकरकंद, आलू का सेवन आप कर सकते हैं।
4 नवरात्रि के व्रत के दौरान दाल, चावल, गेहूं, प्याज, लहसुन, मांसाहारी भोजन, खराब आदि का सेवन वर्जित माना जाता है।
5 साथ ही इस व्रत के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन भी करना चाहिए।
6 नवरात्रि व्रत में कोशिश करें कि क्रोध करने से बचें साथ ही झूठ बोलने से भी परहेज करें।
7 शास्त्रों के अनुसार, किसी भी व्रत में दिन के समय सोना नहीं चाहिए। व्रत के दौरान जितना हो सके ब्रह्मचर्य का पालन करें।
8 नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वालों को बाल, दाढ़ी, नाखून आदि नहीं काटने चाहिए।
9 नवरात्रि के दिनों में रोजाना माता रानी को भोग लगाया जाता है। साथ ही सुबह और शाम दोनों ही समय पूरे विधि विधान के साथ पूजन करें।
pc- hindustan






