Lok Sabha Elections: पीएम मोदी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया माओवादी, फिर मंदिरों के सोने और मंगलसूत्र पर पहुंचे प्रधानमंत्री

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव का मौसम हैं और नेताओं के वादे और इरादे इस समय जनता पर खूब बरस रहे है। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री भी खूब प्रचार प्रसार में जुटे है और लगातार देश की अलग अलग राज्यों में जाकर लोगों से भाजपा के लिए वोट मांग रहे है। इस बीच लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुंबई में चुनाव प्रचार किया। अपनी रैली के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा।

क्या कहा कांग्रेस के लिए
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस का माओवादी घोषणापत्र लागू हो गया तो भारत दिवालिया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र लागू होते ही आर्थिक वृद्धि पर ब्रेक लग जाएगा और यह दिवालियापन की ओर ले जाएगा। बता दें कि प्रधानमंत्री ने कहा, अगर कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आई तो वह मंदिरों से सोना और महिलाओं के मंगलसूत्र छीन लेगी और 50 प्रतिशत विरासत कर भी लगाएगी।

कांग्रेस घोषणा पत्र पर क्या कहा
पीएम मोदी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को माओवादी करार दिया और कहा कि अगर इनकी सरकार आई तो देश दिवालिया हो जाएगा।  पीएम ने शिवसेना-भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में अपनी रैली को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है और वो खुद को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है। इसके माओवादी घोषणापत्र की नजर मंदिरों के सोने और महिलाओं के मंगलसूत्र पर है। माओवादी घोषणापत्र आर्थिक विकास पर रोक लगाएगा और देश को दिवालियापन की ओर ले जाएगा।

pc- parbhat khabar