LPG: एलपीजी बुकिंग नियम में हुआ बड़ा बदलाव, अब मिलेगा जाने कितने दिनों में आपको गैस सिलेंडर
- byShiv
- 08 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। सरकार ने ग्रामीण इलाकों के लिए एलपीजी रिफिल की बुकिंग का समय घटा दिया है। बताया जा रहा हैं की सोमवार को घोषणा की कि शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में एलपीजी रिफिल की बुकिंग का समय एक जैसा रहेगा। राज्य मंत्री सुरेश गोपी की घोषणा के अनुसार, ग्रामीण इलाकों में भी बुकिंग का समय 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया गया है।
पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और पर्यटन राज्य मंत्री गोपी ने बताया कि मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण एलपीजी सप्लाई पर दबाव था। इसलिए रिफिल बुकिंग का समय शहरी इलाकों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन रखा गया था।
फेसबुक पोस्ट पर दी यह जानकारी
उन्होंने आगे फेसबुक पोस्ट में लिखा, हालांकि,एलपीजी सप्लाई की मौजूदा स्थिति में सुधार और रिफिल बैकलॉग में काफी कमी को देखते हुए केंद्र सरकार ने इस पाबंदी में ढील दी है। अब शहरी या ग्रामीण इलाके के सभी घरेलू एलपीजी ग्राहक 25 दिन के अंतराल पर रिफिल बुक कर सकते हैं।
pc- indianexpress.com






