LPG Shortage: एलपीजी बुकिंग के समय को लेकर नहीं हुआ कोई बदलाव, सरकार ने दिया जवाब
- byShiv
- 26 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट का असर भारत पर भी देखने को मिल रहा है। देश में लोगों को एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर कई दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। कुछ जगहों पर गैस की किल्लत के कारण रेस्टोरेंट और ढाबे बंद हो गए हैं, तो कुछ लोगों की शिकायत है कि उन्हें सिलेंडर बुकिंग में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसके साथ ही गैस कंपनियां भी लगातार गैस बुकिंग नियमों में बदलाव कर रही है। इस बीच कहा जा रहा था कि सरकार ने एक बार फिर गैस सिलेंडर बुक करने का समय बढ़ा दिया है। हालांकि, अब पीआईबी ने इन खबरों को गलत बताते हुए स्पष्टीकरण दिया है।
खबरों की माने तो सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि शहरी इलाकों में उपभोक्ताओं के लिए 25 दिन का गैप लागू रहेगा। यानी एक बार सिलेंडर लेने के बाद अगली बुकिंग 25 दिन बाद ही की जा सकती है। वहीं, ग्रामीण इलाकों के लिए यह अवधि 45 दिन तय की गई है।
pc-newsarenaindia.com






