Maharashtra Politics: देवेंद्र फडणवीस ही होंगे महाराष्ट्र में सीएम, चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता, अब शिंदे के साथ हो गया खेला....

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र में सीएम का नाम फाइनल हो चुका है। भाजपा कोर कमेटी की बैठक में देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग गई है। अब भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुनगांटीवार ने उनके नाम का प्रस्ताव भाजपा विधायक दल की बैठक में रखा। खबरों की माने तो केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में महाराष्ट्र विधानसभा भवन में विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। इसमें सभी विधायक नाम पर मुहर लगी। पांच दिसंबर को शाम पांच बजे दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह है।

क्या हुआ बैठक में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कोर कमेटी की बैठक में महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पार्टी को जीत मिली है। सभी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा। जनता ने खुलकर वोट दिया। बता दें कि देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पहली बार 2014 में देवेंद्र मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने पांच साल अपना कार्यकाल पूरा किया था। हालांकि 2019 में वे महज 80 घंटे ही सीएम की कुर्सी पर रहे।

सुधीर मुनगांटीवार ने क्या कहा?
महाराष्ट्र विधान भवन में विधायक दल की बैठक में भाग लेने पहुंचे भाजपा नेता सुधीर मुनगांटीवार ने कहा कि सभी विधायक विधायक दल का नेता चुनने के लिए एकत्र हुए हैं। अगले 30 मिनट में इस पर फैसला हो जाएगा। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस ही नाम होगा।

pc- jansatta