Maharashtra: अमरावती में अस्पताल में फटा वेंटिलेटर, 3 नवजातों की मौत, कई गंभीर घायल, 39 बच्चे थे यूनिट में

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के अमरावती अस्पताल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में तड़के करीब 3.30 बजे एक वेंटिलेटर फटने से आग लग गई। आग लगने से गंभीर रूप से जलने और धुएं के कारण दम घुटने से तीन नवजात शिशुओं की दर्दनाक मौत हो गई।

39 बच्चे थे मौजूद
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस घटना के दौरान वार्ड में कुल 39 नवजात मौजूद थे। बाकी बच्चों को ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग लगने और धुएं के कारण गंभीर रूप से प्रभावित छह शिशुओं को तुरंत सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना तड़के करीब 3.30 बजे की है। जब अस्पताल की तीसरी मंजिल पर मौजूद एक वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लग गई। जहां 39 नवजात शिशुओं का इलाज चल रहा था।

जांच जारी
जानकारी के अनुसार घटना के तुरंत बाद आपातकालीन प्रतिक्रिया दल और अस्पताल के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने और प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए काम किया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों द्वारा एनआईसीयू के अंदर मौजूद उपकरणों और विद्युत प्रणालियों की भी जांच की जाएगी ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक जानकारी से वेंटिलेटर से संबंधित घटना बताई जा रही है। 

pc- india tv hindi