Maharashtra: पति के लिए तांत्रिक के चक्कर में फंसी महिला, मजबूरी का फायदा उठा किया कई बार रेप, अब हो गया उसके साथ...

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के नागपुर में अंधविश्वास के नाम पर एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपके होश उड़ा देगा। जी हां यहां एक महिला अपने लापता पति की तलाश में दर-दर भटक रही थी जिसका फायदा उठाकर एक ढोंगी तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या बताया पीड़िता ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीड़ित महिला नागपुर के सक्करदरा क्षेत्र की रहने वाली है और मेहनत-मजदूरी कर अपना घर चलाती है। 15 अक्टूबर 2025 को महिला का पति अचानक बिना बताए कहीं चला गया। कई महीनों तक पुलिस और रिश्तेदारों के पास भटकने के बाद भी जब पति का कोई सुराग नहीं मिला। बेबसी के दौरान उसकी मुलाकात ताहीर राशिद बेग नाम के एक ढोंगी से हुई।

आ गई झांसे में
आरोपी ने खुद को तंत्र-मंत्र का बड़ा ज्ञानी बताया। उसने दावा किया कि वह अपनी शक्तियों से महिला के पति को कुछ ही दिनों में वापस बुला लेगा। पति को वापस पाने की चाहत में महिला आरोपी के चंगुल में फंस गई। आरोप है कि ताहीर ने तंत्र-मंत्र की आड़ में महिला को डराया-धमकाया और उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसने हिम्मत दिखाई और पुलिस के पास पहुंच गई।

pc- patrika news