Makar Sankranti 2025: इस मकर संक्रांति पर बन रहे इस बार ये अद्भुत संयोग, मिलेगा आपको बड़ा फायदा
- byShiv
- 11 Jan, 2025

इंटरनेट डेस्क। मकर संक्रांति का पर्व पंचांग के अनुसार इस साल 14 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा। इस साल मकर संक्रांति पर जो अद्भुत संयोग बनने जा रहा है। यह संयोग 19 साल बाद बनने जा रहा है। ज्योतिर्विदों की मानें तो मकर संक्रांति पर बनने वाला यह संयोग अत्यंत शुभ और लाभकारी है। आइए जानते हैं इस मकर संक्रांति कौन से शुभ योग बनने जा रहे हैं।
शुभ योग और मुहूर्त
14 जनवरी को माघ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। प्रतिपदा यानी पहली तिथि 15 जनवरी को देर रात 03 बजकर 21 मिनट तक है। इसके बाद द्वितीया तिथि है। कुल मिलाकर कहें तो माघ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर मकर संक्रांति मनाई जाएगी।
कौन से संयोग बन रहे
मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सबसे पहले पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग है। इस योग का समापन सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर होगा। इसके बाद पुष्य नक्षत्र का संयोग है। ज्योतिषियों की मानें तो वर्षों बाद मकर संक्रांति पर पुष्य नक्षत्र का संयोग है। इस नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं। अत पुष्य नक्षत्र में काले तिल का दान करने से साधक को शनि की बाधा से मुक्ति मिलेगी। इस शुभ अवसर पर बालव और कौलव करण के संयोग है।
pc- ndtv.in