Mallikarjun Shuddhikaran Controversy: खरगे के मामले में अखिलेश यादव ने कहा, यह सामाजिक भेदभाव का सबसे घटिया रूप
- byShiv
- 14 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक राजनीतिक रैली के बाद का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के बाद रामलीला मैदान में बने उस मंच के कथित शुद्धीकरण का मामला तूल पकड़ चुका है। इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखा विरोध जताया है। उन्होंने इसे सामाजिक भेदभाव का सबसे घटिया रूप बताया है।
क्या कहा सपा प्रमुख ने
मीडिया रिपोटर्स कीर माने तो सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा के राज में सामाजिक भेदभाव का यह निकृष्टतम रूप है। उन्होंने लिखा कि हल्द्वानी में जिस मंच से खड़गे जी ने भाषण दिया, उसका कुछ लोगों ने सिर्फ इसलिए शुद्धीकरण किया क्योंकि वे दलित समाज से आते हैं। अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपाइयों और उनके साथियों को मंच धोने के बजाय अपने गंदे और कलुषित मन को गंगाजल से साफ करना चाहिए।
मल्लिकार्जुन खड़गे बोले-मेरा अपमान हुआ
मीडिया रिपोटर्स की माने तो संसद में इस मामले पर जमकर हंगामा हुआ। राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान खड़गे ने कहा कि मैं अपने एससी होने को मुद्दा नहीं बनाता, शुद्धीकरण करके मेरा अपमान किया गया। खड़गे ने कहा, बड़े दुख के साथ कहना पड़ता है मैं हल्द्वानी में पब्लिक स्पीच में रामलीला मैदान में भाषण दिया। लाखों लोग वहां पर थे, उस वक्त मैंने किसी समाज का किसी धर्म का नाम नहीं लिया सिर्फ मैं लोगों के समस्याओं को वहां पर बताया, लेकिन मेरे स्पीच होने के बाद कुछ लोगों ने हवन करके उस स्टेज का शुद्धीकरण का काम किया।
pc- ndtv ind





