Manmohan Singh: जाने क्यों हमेशा नीले रंग की पगड़ी ही पहनते थे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, कारण जान लेेंगे तो रह जाएंगे हैरान

इंटरनेट डेस्क। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार, 26 दिसंबर की रात 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। देशभर के नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है। इतना ही नहीं वर्ल्ड मीडिया में भी उनकी चर्चा है। बता दें कि मनमोहन सिंह भारत के 14वें प्रधानमंत्री थे। उन्होंने साल 2004 से 2014 तक लगातार दो बार भारत के प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला था। वैसे तो डॉ. मनमोहन सिंह अपने कई कामों की वजह से याद किए जाएंगे। लेकिन क्या आपने देखा हैं कि वो हमेशा नीली पगड़ी ही पहने नजर आते थे तो आज जानते हैं इसका कारण।

क्यों पहनते थे एक ही रंग की पगड़ी
मीडिया रिपोटर्सग की माने तो डॉ. मनमोहन सिंह ने खुद इसके पीछे का कारण बताया था और कहा था कि ये पगड़ी उनके लिए बेहद स्पेशल है। साल 2006 में मनमोहन सिंह को कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट ऑफ लॉ से सम्मानित किया गया था। इस दौरान जब वे स्टेज पर जा रहे थे, तब ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप ने उनकी पगड़ी की ओर इशारा करते हुए कहा था, ‘देखो उनकी पगड़ी का रंग।’ इस टिप्पणी पर डॉ. सिंह ने बताया कि हल्का नीला रंग उनका पसंदीदा रंग है। इससे अलग नीली रंग की पगड़ी उन्हें कैम्ब्रिज के दिनों की याद दिलाती है।

क्या कहा था सिंह ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उस समय डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा था, ‘जब मैं कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था, तो मैं उस वक्त केवल नीले रंग की पगड़ी ही पहना करता था। इसके बाद मेरे सारे दोस्त मुझे ‘ब्लू टर्बन’ (नीली पगड़ी) के नाम से बुलाने लगे थे और फिर ये मेरा निकनेम बन गया।’ यही कारण था कि डॉ. मनमोहन सिंह नीली पगड़ी को अपनी पहचान का एक अहम हिस्सा मानते थे।

pc- hinudstan