Manoj Kumar: अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए एक्टर मनोज कुमार, जान ले आप भी उनकी नेटवर्थ

इंटरनेट डेस्क। भारत कुमार के नाम से मशहूर वरिष्ठ बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का आज एक लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 87 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली हैं। बताया जा रहा हैं कि मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका निधन हुआ। जानकारी के मुताबिक, वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इसी कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

इन लोगों ने जताया दुख
उनके निधन के बाद तमाम दिग्गज हस्तियों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह ने श्रद्धांजलि दी है। मनोज कुमार ने कई दशकों तक भारतीय सिनेमा में अपना योगदान दिया है जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। मनोज कुमार दादा साहब फाल्के और पद्मश्री से सम्मानित हो चुके थे। वैसे अब मनोज कुमार तो नहीं हैं लेकिन दिग्गज अभिनेता के पास कितनी संपत्ति थी? उनके जाने के बाद लोग जमकर गूगल पर उनकी नेट वर्थ सर्च कर रहे हैं। तो चलिए हम भी जानते हैं।

मनोज कुमार की नेट वर्थ
जानकारी के अनुसार मनोज कुमार का जन्म 13 जुलाई 1937 को पाकिस्तान के एबटाबाद में हुआ था। उसके मुताबिक, मनोज कुमार की कुल संपत्ति 20 मिलियन डॉलर (करीब 170 करोड़ रुपये) हैं, गौर करने वाली बात है कि गोस्वामी टावर के नाम से एक बड़ी बिल्डिंग मनोज कुमार के नाम ही है। फिल्मों में अभिनय और डायरेक्टर के तौर पर कमाई करने के अलावा मनोज कुमार की कई संपत्तियां भी हैं।

pc - aaj tak,msn.com, live times