Margashirsha Purnima 2025: जाने कब हैं मार्गशीर्ष पूर्णिमा, क्या रहेगा स्नान, दान का मुहूर्त, यह रही पूजा विधि
- byShiv
- 28 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का खास महत्व बताया गया है। इस दिन किए गए सभी कार्य कई पुण्यों का लाभ प्रदान करते है। इस दिन किया गया दान, स्नान, व्रत और पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है. वहीं इस साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन रवि योग बन रह है, जिससे यह दिन ओर भी खास रहने वाला है। इस दिन किसी भी पवित्र नदी में स्नान कर दान और धर्म का काम करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
कब है मार्गशीर्ष पूर्णिमा?
हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा 4 दिसंबर 2025 को सुबह 8.37 बजे से शुरू होगी और 5 दिसंबर के सुबह 4.43 तक चलेगी। ऐसे में 4 दिसंबर को ही पूर्णिमा का व्रत रखें।
कब से कब तक रहेगा रवि योग?
पूर्णिमा के दिन रवि योग का भी निर्माण हो रहा है, जिस वजह से इस समय किया गया कोई भी धार्मिक कार्य और पूजा-पाठ का फल बेहत ही उत्तम मिलता है। यह योग 4 दिसंबर के सुबह 6.59 बजे से लेकर दोपहर 2.54 बजे तक रहेगा।
स्नान और दान का शुभ मुहूर्त
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन दान और स्नान का विशेष महत्व है, इस दिन दान-स्नान का शुभ मुहूर्त 4 दिसंबर की सुबह 8.38 बजे से लेकर पूरे दिन है। इस समय आप दान भी कर सकते है।
पूजा विधि
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी में डुबकी लगाएं और यदि यह संभव न हो तो घर में ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर लें। इसके बाद साफ-सुथरे और शुद्ध अन्न, वस्त्र या कंबल का दान अवश्य करें।
pc- amar ujala





