Masoud Pezeshkian: दिल्ली से अमेरिका-इजरायल पर बरसे ईरानी राष्ट्रपति, धौंस व अहंकार के सामने नहीं झुकेंगे
- byShiv
- 12 Sep, 2026
इंटरेनट डेस्क। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान अभी दिल्ली के दौरे पर हैं और वो यहां ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए आए है। उन्होंने यही दिल्ली से अमेरिका और इजरायल को सीधा संदेश दे दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान धौंस व अहंकार के सामने नहीं झुकेगा और अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा रहेगा।
धार्मिक नेताओं, बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों और कारोबारियों की एक सभा को संबोधित करते हुए पेजेश्कियान ने खाड़ी क्षेत्र के लिए ईरान के नजरिये को सामने रखा। उन्होंने शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया और ईरानी समाज में फूट के बीज बोने की कोशिश करने वाली विदेशी ताकतों को हराने का संकल्प लिया। साथ ही कहा, हम जुल्म के आगे नहीं झुकेंगे। ईरान, इजरायल व अमेरिका का डटकर सामना कर रहा है क्योंकि हम धौंस में नहीं आएंगे। अगर वे हम पर दबाव डालेंगे, तो हम भी उन्हें करारा जवाब देंगे।
पेजेश्कियान ने अमेरिका और इजरायल की सेनाओं को असली आतंकी करार दिया और दक्षिणी ईरान में एक प्राइमरी स्कूल के पास हुए अमेरिकी हमले का जिक्र किया, जिसमें 168 बच्चे मारे गए थे।
pc- english.mathrubhumi.com





