Monsoon Session 2026: मानसून सत्र आज से होगा शुरू, हंगामेदार रहने के आसार, विपक्ष कई मुद्दों पर घेरने को तैयार

इंटरनेेट डेस्क। लोकसभा का मानसून सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। माना जा रहा हैं की इस बार का मानसून सत्र हंगामेदार रहने के आसार है। इसके पीछे के कारण यह हैं की सरकार कई मुद्दों पर इस बार घिरेगी। विपक्ष अपने तेवर दिखाएगा, तो सरकार ने भी विधायी कार्य निपटाने की तैयारी कर रखी है। सरकार की ओर से रविवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने जहां श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी, एथनाल व नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों पर चर्चा कराने की मांग की, वहीं परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी सरकार से सवाल किए।

हुई सर्वदलीय बैठक
मीडिया रिपोटर्स की माने तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक की शुरुआत में विपक्षी दलों ने तृणमूल के बागी गुट को बुलाए जाने को लेकर हंगामा किया और कुछ देर के लिए बैठक का बहिष्कार भी किया। बहिष्कार करने वाली पार्टियों में कांग्रेस, सपा, द्रमुक, झामुमो, आम आदमी पार्टी, नेशनल कान्फ्रेंस व शिवसेना (यूबीटी) आदि शामिल थी। हालांकि, सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ट किए जाने के बाद बैठक में विपक्षी दल फिर से शामिल हुए।

क्या कहा विपक्ष ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो विपक्षी दलों का कहना था कि जब इस गुट को सदन में मान्यता नहीं मिली है, तो किस हैसियत से बुलाया गया है। सरकार ने साफ किया कि लोकसभा के 20 सदस्यों ने एक अलग गुट बनाया है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष के सामने अपनी मान्यता के लिए आवेदन भी किया है। भले ही इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने कोई फैसला नहीं लिया है, पर उनकी संख्या को देखते हुए उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। करीब तीन घंटे चली सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्षी दलों की बात ध्यान से सुनी। बैठक में 40 दलों के नेता शामिल हुए। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि बैठक अच्छी रही। सबने अपनी बात रखी। सदन बिना रुकावट चले, यह हम सभी की जिम्मेदारी है।

pc- jansatta