Mumbai: नाबालिग छात्रा ने सुनाई शिक्षक को रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना, कहा मां और पड़ौसी करवाते हैं गंदा काम, भेजते हैं दूसरों के....
- byShiv
- 28 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देगी। जी हां यहां 10वीं की एक छात्रा ने अपनी शिक्षिका के सामने रोते-रोते ऐसी बात बताई, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। छात्रा ने कहा कि अप्रैल 2025 से उसकी मां और पड़ोसी उसे जबरदस्ती गलत कार्यों में धकेल रहे थे। यह सुनकर शिक्षक सकते में आ गए और तुरंत मामले को स्कूल प्रशासन और पुलिस तक पहुंचाया।
क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो छात्रा ने बताया कि मां और पड़ोसी उसे पैसे के लिए अन्य लोगों के पास भेजते थे। विरोध करने पर भी उसे धमका और डराया जाता था। डर के मारे मजबूरी से छात्रा ने एक दिन घर छोड़कर अपनी सहेली के घर छिपकर तीन दिन गुजारे, वापस जब घर लौटती, तो अत्याचार फिर शुरू हो गया। लड़की ने बताया कि लगातार आर्थिक और मानसिक शोषण हो रहा था।
पुलिस में कराया मामला दर्ज
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मामले की गंभीरता को देखते हुए घाटकोपर पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज की। लड़की की मां और पड़ोसी के खिलाफ कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया, जिसमें पॉक्सो एक्ट की धाराएँ भी शामिल हैं, क्योंकि पीड़िता नाबालिग है। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है।
pc-shutterstock.com





